आबूरोड | रेलवे सुरक्षा बल ने सोमवार को दिल्ली-अहमदाबाद मेल एक्सप्रेस ट्रेन में अवैध रुप से खाद्य सामग्री बेचते पांच जनों को गिरफ्तार कर लिया। रेलवे सुरक्षा बल की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। आरोपियों को आगामी कोर्ट कैम्प में मौजूद रहने के लिए पाबंद किया गया है।