आबूरोड | प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत पहले से ही समाज मे योगा सीखा रहे लोगों को भारत सरकार की ओर से योग परीक्षण पहचान देने के लिए 29 अप्रैल को श्रीश्री रविशंकर आश्रम जयपुर में आयोजित परीक्षा में आबूरोड की संगीता अग्रवाल उत्तीर्ण हुई है। संगीता ने लिखित और प्रेक्टिकल साक्षात्कार में सफलता हासिल की। अब संगीता अग्रवाल भारत सरकार के उपक्रम में अधिकृत योगा टीचर बन गई है।