पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कथावाचक ने श्रीमद भागवत कथा को हर युग के लिए बताया उपयोगी

कथावाचक ने श्रीमद भागवत कथा को हर युग के लिए बताया उपयोगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबूरोड. ब्राह्मण कॉलोनी स्थित परशुराम भवन में चल रही भागवत कथा में मौजूद श्रद्धालु।

भास्कर न्यूज | आबूरोड

शहर की ब्राह्मण कॉलोनी स्थित परशुराम भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पहले दिन सत्संग में गुरु मां ने कहा भागवत कथा हर युग के लिए उपयोगी है। उन्होंने कहा कि अपना ध्यान हरि कीर्तन में लगाएं, क्योंकि यही जीवन के कल्याण का एकमात्र माध्यम है। उन्होंने कहा कि भगवत कथा की उपयोगिता हर युग में रही तथा इसके माध्यम से ही हम हमारे भागदौड़ और तनाव भरे जीवन में अपने आप को संयम कर सकते हैं। सांसारिक कार्यों के साथ मनुष्य को अपने पलों को सुधारने के लिए भी प्रयास करने चाहिए उसका सीधा और सही मार्ग सत्संग ही है। इस अवसर पर शहर में आसपास के श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...