पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भालू के हमले से निकल गई थी आंख व ब्रेन, 25 दिन इलाज और 3 बार ऑपरेशन से बचाई घायल की जिंदगी

भालू के हमले से निकल गई थी आंख व ब्रेन, 25 दिन इलाज और 3 बार ऑपरेशन से बचाई घायल की जिंदगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिंडवाड़ा के गांव मांडवाड़ा खालसा गांव में करीब 25 दिन पहले रात में एक ग्रामीण पर भालू ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल की एक आंख बाहर निकल गई थी और ब्रेन भी बाहर आ गया। ट्रॉमा एवं रिसर्च सेंटर हॉस्पिटल आबूरोड के डॉक्टरों ने दिन-रात मेहनत कर पीडि़त को नई जिंदगी दी। घायल पूरी तरह से ठीक हो गया है और उसे शीघ्र ही छुट्टी दी जाएगी। जानकारी के अनुसार पिंडवाड़ा के मांडवाड़ा खालसा में करीब 25 दिन पूर्व ताराराम भील (55) पर रात करीब 10 बजे एक भालू ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में ताराराम की एक आंख और ब्रेन बाहर आ गया। खून से लथपथ ताराराम के ब्रेन से लगातार खून बाहर निकल रहा था। गंभीर हालत में तुरंत परिजन ने उसे आबूरोड के ट्रॉमा सेंटर एवं रिसर्च हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां घायल का इलाज शुरू किया गया।

क्रिटिकल था ऑपरेशन

हमारे लिए यह ऑपरेशन कर पाना बहुत मुश्किल था। मरीज की आंख व ब्रेन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके थे। हमने करीब तीन बार उसका ऑपरेशन किया। इस प्रकार के केसेज बहुत कम सामने आते हैं। अधिकांश केसेज में मरीज को बचा पाना बहुत मुश्किल होता है। -डॉ. अनिल भंसाली, ट्रोमा सेंटर, आबूरोड

आॅपरेशन सफल

25 दिन पहले मांडवाड़ा खालसा के ताराराम भील पर भालू ने किया था हमला

ऐसे किया ऑपरेशन

भालू के हमले से घायल की आंख बाहर आ गई थी और चारों तरफ की हडि्डयां चूर-चूर हो गई थी। जबकि कपाल के ऊपर की झिल्ली पेरियोस्टिम गायब हो गई थी। जिसे नया लगा पाना संभव नहीं होता। डॉक्टर्स ने तीन बार ऑपरेशन किया और इसके नीचे स्पांजीबॉल तक का हिस्सा हटा दिया। इसके ऊपर घायल के पैर की चमड़ी लगाई गई। इसी प्रकार शरीर के दूसरे हिस्से से चमड़ी लेकर आंख पर लगाई गई। अब मरीज पूरी तरह स्वस्थ है।

खबरें और भी हैं...