पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मूंगथला गांव के पास सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

मूंगथला गांव के पास सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबूरोड | आबूरोड सदर पुलिस थाने के मूंगथला गांव के वीरबावसी मंदिर के पास रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। सदर पुलिस थाना के एएसआई अनवर बेग के अनुसार इस संबंध में मूंगथला निवासी प्रतापराम पुत्र शंकरलाल भील ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका बड़ा भाई बदाराम (36) व छोटा भाई मुकेश कुमार (18) गिरवर से बाइक पर मूंगथला आ रहे थे। वीरबावसी मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। उपचार के दौरान मुकेश कुमार की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...