पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल में गिरे पेड़ से हादसे का अंदेशा

स्कूल में गिरे पेड़ से हादसे का अंदेशा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबूरोड | समीपवर्ती निचलागढ़ ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या नौ के निचलीबोर ग्रामदानी गांव के शिक्षाकर्मी प्राथमिक स्कूल में पिछले काफी समय से एक पेड़ गिरा पड़ा है। इससे हमेशा हादसे का अंदेशा बना रहता है। जानकारी के अनुसार पेड़ का अधिकांश हिस्सा सूखा हुआ तथा जीर्णशीर्ण हालत में है। स्कूल आने वाले बच्चे इस पर चढ़कर खेलते रहते है। इससे पेड़ के टूटने व हादसों का अंदेशा बना रहता है। इस संबंध में वार्ड पंच नानीबाई गरासिया ने बताया कि ग्राम पंचायत के माध्यम से विभाग के अधिकारियों को कई बार समस्या के बारे में बताया गया है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

खबरें और भी हैं...