गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज मनाएगा परशुराम जयंती
आबूरोड | गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज अध्यक्ष अशोक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में सावरकर नगर कॉलोनी में समाज के लोगों की बैठक हुई। इसमें आगामी 18 अप्रैल को संगठन के तत्वावधान में आनंदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में परशुराम जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए सदस्यों को अधिकाधिक समाज के लोगों से संपर्क कर आयोजन में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित करने का दायित्व सौंपा गया। बैठक में चार पदाधिकारियों को अनुशासनहीनता के चलते पदमुक्त करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही आगामी 20 मई को जयपुर में प्रस्तावित गौड़ ब्राह्मण समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन के बारे में सदस्यों को जानकारी दी। समाज के अविवाहित युवक-युवतियों के बायोडाटा लेने पर भी सहमति बनी। इससे पूर्व संगठन की आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इस मौके वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवानदास शर्मा, भगवान सहाय शर्मा, हरिहरनाथ शर्मा, डॉ. महावीर प्रसाद शर्मा, वैद्य दामोदर प्रशाद चतुर्वेदी, रमेशचंद्र शर्मा, पंडित सुरेश शर्मा एवं नरेश जोशी मौजूद थे।