आबूरोड में रैली निकाल कर किया बालविवाह के प्रति जागरूक
आबूरोड | जनचेतना संस्थान के तत्वावधान में बालविवाह के प्रति जागरूकता को लेकर एक रैली निकाली गई। इसमें लोगों को बालविवाह के दुष्परिणाम बताते हुए जागरूक होने एवं अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। रैली में सम्मिलित लोगों का कहना था कि बालविवाह की परिवार एवं समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधा है। इस मौके जनचेतना संस्थान की कमला कोली, बरसाराम, रणछोड़, किशोरी मंच की गीता कुमारी व भारती कुमारी ने भाग लिया।