पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी दी
आबूरोड | शहर पुलिस थाना में सोमवार को पुलिस स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान सीएलजी सदस्यों के साथ शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। शहर थानाधिकारी मीठूलाल ने पुलिस का इतिहास बताते हुए कहा कि बीते वर्षों में पुलिस की कार्यप्रणाली में आमूलचूल परिवर्तन हुए है। लोगों की ओर से पुलिसकर्मियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। इसके बाद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दरबार स्कूल एवं रेलवे स्कूल के विद्यार्थियों ने शहर पुलिस थाना पहुंचकर पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली।