गरासिया समाज के 51 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
आबूरोड | समीपवर्ती प्रदेश गुजरात के धार्मिक धाम अंबाजी में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शुक्रवार को आसपास के क्षेत्रों के 51 जोड़ों का पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार विवाह करवाया गया।
इसमें काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे। परिजनों ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।