आबूरोड | एससीएसटी समाज के लोगों की बैठक शांतिकुंज पार्क में हुई। इसमें एससीएसटी एक्ट में बदलाव के निर्णय का विरोध किया गया। इस दौरान वक्ताओं का कहना था कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। आगामी 21 अप्रैल को जिला व तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इसको लेकर शनिवार को दुबारा शांतिकुंज पार्क में बैठक होगी। बैठक में राजेंद्र परमार, गणपत मेघवाल, नवीन सांखला, माधव मारु, दामोदर धानका, चेतन चौहान, तोलाराम मेघवा, जगदीश परमार मौजूद थे।