पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिवसैनिकों को पक्षियों के लिए परिंडे लगाने के लिए किया प्रेरित

शिवसैनिकों को पक्षियों के लिए परिंडे लगाने के लिए किया प्रेरित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबूरोड. शिव सेना की ओर से पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए।

आबूरोड | शिवसेना प्रदेश उपप्रमुख उमेश छंगाणी के मुख्य आतिथ्य एवं जिला प्रमुख रमेश रावल की अध्यक्षता में शिवसैनिकों की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान वक्ताओं ने संगठन की रीति नीतियों एवं सामाजिक सरोकार के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। जिले में संगठन की मजबूती के लिए वार्ड स्तर से नए सिरे से कार्य करने का निर्णय लिया गया। नगर प्रमुख बनाने के लिए पांच सदस्यों की एक समिति बनाई गई जो उपयुक्त व्यक्ति का चयन करेगी। बैठक में जनार्दन शर्मा, जिला प्रवक्ता नरेंद्र अग्रवाल, जिला उपप्रमुख महेंद्र गुप्ता, जिला संगठन मंत्री हरिओम चतुर्वेदी, महेंद्रसिंह पंवार, मीठालाल रावल देलदर, पंकज मिश्रा, सुरेंद्रसिंह कच्छावा, नरेश कुमावत, मनोज सेंदर, मनोज जैसवाल व गोविंदा समेत पदाधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...