आबूरोड | डिस्कॉम ग्रामीण की ओर से शनिवार को गिरवर फीडर में रख-रखाव कार्य करवाया जाएगा। इससे इस दौरान फीडर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में सवेरे 7 से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। डिस्कॉम सहायक अभियंता अबरार अहमद के अनुसार रखरखाव कार्य के दौरान गिरवर, महीखेड़ा, बहादुरपुरा, फतेहपुरा, चंडेला व चोरवाव में बिजली बंद रहेगी।