पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माउंट में अगले सप्ताह शुरू होगा पाइपलाइन बिछाने का काम

माउंट में अगले सप्ताह शुरू होगा पाइपलाइन बिछाने का काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस कार्य पर 191.67 लाख रुपए खर्च होंगे

भास्कर न्यूज | आबूरोड

माउंटआबू वासियों के लिए अच्छी खबर है। माउंट आबू की पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 191.67 लाख रुपए की योजना का कार्य अगले हफ्ते से शुरु हो जाएगा। इसके के तहत पुरानी हो चुकी मौजूदा पाइप लाइन को बदला जाएगा। इन क्षेत्रों में आजतक पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी है वहां आठ किलोमीटर नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। पिछले साल हुई बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त पानी की स्टोरेज टंकियों की मरम्मत का कार्य में इसमें शामिल है। माउंट आबू नगरपालिका के 20 वार्डों में जलदाय विभाग के साढ़े चार हजार उपभोक्ता है। प्रत्येक उपभोक्ता रोजाना 5.15 एमएलडी पानी की मांग है, लेकिन पानी के स्टोरेज की समुचित व्यवस्था नहीं होने से उन्हें एकांतरे 3.44 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जा रही है। लोअर कोदरा एवं अपर कोदरा माउंटआबू के लोगों की पेयजल आपूर्ति का मुख्य स्त्रोत है। गर्मी में पानी का भूमिगत स्तर नीचे चले जाने पर हर साल नक्की लेक से आपूर्ति कर काम चलाना पड़ता है। इस समय अपर कोदरा से आपूर्ति बंद कर दी गई है।

योजना का काम शुरु कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। एक-दो दिन में इसके लिए आवश्यक सामान यहां पहुंच जाएगा। इसके बाद काम शुरु करवा दिया जाएगा। हमारा प्रयास यह रहेगा कि बारिश का दौर शुरु होने से पहले सभी कामों को पूरा करवा लिया जाए। -राजेंद्र गुर्जर, एईएन, जलदाय विभाग, माउंटआबू

खबरें और भी हैं...