पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आबूरोड के गांधीनगर क्षेत्र में बनेगा भवन

आबूरोड के गांधीनगर क्षेत्र में बनेगा भवन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के गांधीनगर में अंबेडकर भवन का शिलान्यास नगरपालिका चेयरमैन सुरेश सिंदल, यूआईटी चेयरमैन सुरेश कोठारी, नगरपालिका उपाध्यक्ष गणेश आचार्य, भाजपा नगर मण्डल उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद अग्रवाल, पार्षद रीना शाक्य व अशोक शाक्य ने किया।

इस दौरान वक्ताओं का कहना था कि इस भवन के निर्माण से गरीब व मध्यम वर्ग के परिवारों को फायदा होगा। इस भवन के बनने के बाद लोगों को बड़ी सुविधा मिल सकेगी। नगरपालिका बोर्ड द्वारा शहर में करवाए जा रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर पार्षद अमित साम्बरिया, मोहन मीणा, मदनसिंह, राधेश्याम शाक्य, कदीर भाई व भाजयुमो नगर अध्यक्ष प्रेमसिंह लोधा सहित आसपास के लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...