महिलाओं ने नगरपालिका चेयरमैन को बताई पानी की समस्या
महिलाओं ने नगरपालिका चेयरमैन को बताई पानी की समस्या
भास्कर न्यूज | आबूरोड
गांधीनगर क्षेत्र की दर्जनों महिलाएं शनिवार दोपहर अंबेडकर भवन शिलान्यास कार्यक्रम स्थल पहुंच गई। इस दौरान इन महिलाओं ने नगरपालिका चेयरमैन सुरेश सिंदल को बताया कि क्षेत्र में लम्बे समय से पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को भी बताया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस पर चेयरमैन सिंदल ने विभाग के सहायक अभियंता को समस्या से अवगत करवाते हुए इसका शीघ्र समाधान करवाने के लिए समुचित प्रबंध कराने का आग्रह किया। विभाग की ओर से त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।