पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आबू पिंडवाड़ा में बनाई जाएंगी 18 सड़कें, खर्च होंगे Rs. 8 करोड़ 80 लाख

आबू-पिंडवाड़ा में बनाई जाएंगी 18 सड़कें, खर्च होंगे Rs. 8 करोड़ 80 लाख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबू-पिंडवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में खस्ताहाल सड़कों से परेशानियों का सामना करने को मजबूर लोगों को आगामी दिनों में इस समस्या का स्थाई समाधान हो सकेगा। ऐसी चिंहित करीब डेढ़ दर्जन सड़कों के पुनर्निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य की स्वीकृति मिलने के बाद इनको शीघ्र शुरु कराने की कवायद की जा रही है। सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से इन सड़कों के लिए टेंडर आमंत्रित कर लिए गए हैं, जिन्हे इसी महीने के अंतिम सप्ताह में खेालकर कार्यादेश जारी कर दिए जाएंगे। विभाग की मंशा यह भी है कि आगामी बारिश के सीजन के दौरान इन सड़कों से आवाजाही करने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसके लिए मई प्रथम सप्ताह में कार्य शुरु कराकर शीघ्र पूर्ण करवा लिया जाए। जानकारी के अनुसार आबू-पिंडवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में ओरिया ग्राम पंचायत में आने वाले गुरुशिखर प्वाइंट तक पहुंचने के लिए सालों पहले बनाई गई सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है तथा बड़े-बड़े गड्डे बन गए है। इनसे बचने के लिए अक्सर वाहन चालक विपरित दिशा में आ जाते हैं। तरतोली से मोरथला को जोड़ रहा मार्ग भाखर क्षेत्र से आ रहे बतीसा नाला के उपर से गुजर रहा है। यहां बना पुलिया वर्ष 2015 में आई जोरदार बारिश के दौरान बह गया था। इसके बाद गांव का कई दिनों तक अन्य क्षेत्रों से संपर्क पूर्णतया कट गया था।



मार्ग के दोनों ओर अंग्रेजी बबूल की बड़ी-बड़ी झाडिय़ां उगी हुई है तथा गड्डों से इधर से आवाजाही करने वाले लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। विधानसभा क्षेत्र की अन्य अधिकांश सड़कें भी ऐसी ही स्थितियों में है।

सार्वजनिक निर्माण विभाग का दावा मई के प्रथम सप्ताह तक शुरू हो जाएगा सड़क निर्माण, कुछ सड़कों का नविनीकरण भी होगा
आबूरोड. विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा।

इन सड़कों का करवाया जाएगा पुनर्निर्माण एवं नवीनीकरण
सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त डेढ़ दर्जन सड़कों के पुननिर्माण एवं नवीनीकरण के लिए जिन सड़कों को चिंहित किया गया है उनमें से दानवाव से मोरथला दो किलोमीटर निर्माण पर 34 लाख रुपए, बहादुरपुरा में एक किलोमीटर निर्माण पर 27.20 लाख रुपए, खारा में ढाई किलोमीटर निर्माण पर 42.50 लाख रुपए, वासा में आठ किलोमीटर निर्माण पर 76.50 लाख रुपए, निचलागढ़-दानबोर में करीब पौने दो किलोमीटर निर्माण कार्य पर 51 लाख रुपए, उपलागढ़ में आधा किलोमीटर निर्माण पर 25.50 लाख रुपए, निचलीबोर में 42 लाख रुपए, आमथला में 8.50 लाख रुपए, ओरिया से गुरुशिखर तीन किलोमीटर निर्माण पर 51 लाख रुपए, एनएच 927 गोपालाबेड़ा-दानबोर 4 किलोमीटर निर्माण पर 17 लाख रुपए, कोजरा, नादिया, बामणवाडज़ी आठ किलोमीटर निर्माण पर 153 लाख रुपए, अरासना मंदिर एक किलोमीटर रोड निर्माण पर 17 लाख रुपए, मुरी, केरला पादर रोड निर्माण पर 71.40 लाख रुपए, कोजरा, फूलेरा वाया शिवगढ़ 34 लाख रुपए, स्वरुपगंज, कालन्द्री तीन किलोमीटर रोड निर्माण पर 68 लाख रुपए, रामपुरा आधा किलोमीटर सीसी रोड निर्माण पर 25.50 लाख रुपए, रोहिड़ा-भारजा आठ किलोमीटर रोड निर्माण पर 102 लाख रुपए एवं वासा-वालोरिया रोड निर्माण पर 34 लाख रुपए खर्च होंगे।

समस्या का हो सकेगा समाधान
सड़कों को लेकर विभागीय प्रशासन से वार्ता हुई है मई माह के प्रथम सप्ताह तक निर्माण शुरु करवाने का आश्वासन दिया गया है। - सुरेश कोठारी, चेयरमैन, यूआईटी, माउंटआबू

टेंडर प्रक्रिया पूरा होने के बाद शुरु कराए जाएंगे निर्माण

संबंधित निर्माणों को लेकर टेंडर आमंत्रित किए हुए है। इसकी समयावधि पूरा होने के बाद इन्हे खोलकर अग्रिम प्रक्रिया शुरु करवा दी जाएगी। - रमेश बराड़ा, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी, आबूरोड

खबरें और भी हैं...