पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महोत्सव का ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ

महोत्सव का ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विप्र समाज के तत्वावधान में ब्राह्मण कॉलोनी स्थित परशुराम भवन में शनिवार से पांच दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस दौरान समाज के कार्यकारी अध्यक्ष शीतल प्रसाद शर्मा, वरिष्ठ संरक्षक रामबाबू शर्मा, सुबोधनारायण शर्मा शर्मिष्ठा शर्मा, कल्पना छंगाणी, शकुंतला वाजपेयी, अर्चना शर्मा, विप्र फाउंडेशन के जितेंद्र गौड, ओमप्रकाश कंपाउंडर, बृजमोहन शर्मा, किशन शर्मा एवं सत्यनारायण शर्मा आदि वरिष्ठ समाजबंधुओं ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना के बाद ध्वजारोहण किया। समाज प्रवक्ता गोपाल शर्मा के अनुसार महोत्सव के दौरान होने वाली प्रतियोगिताओं के सुचारु संचालन के लिए दायित्व सौंपे गए। समाज सचिव अमित जोशी ने प्रतियोगिताओं के कार्यक्रमों के बारे में बताया इस मौके संतोष भारद्वाज, लक्ष्मण शर्मा, योगेश मिश्रा, जयनारायण पांडे, मगनलाल मास्टर, कमलेश तिवारी, भोलानाथ पांडे, ओमप्रकाश शर्मा, श्रीकृष्ण शर्मा जगदीश गौतम, दीपक त्रिवेदी, कैलाशनाथ शर्मा, जगदीश शर्मा, राकेश शर्मा, हीरालाल पांडे, भरत पंडित, सर्मानन्द शर्मा और अरविन्द शर्मा समेत समाज के लोग मौजूद थे।

आबूरोड. ध्वजारोहण कर परशुराम जयंती का शुभारंभ करते समाज के लोग।

खबरें और भी हैं...