पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्यार्थियों को परेशानी न हो इसलिए अध्यापक ने बांटीं सात साइकिलें

विद्यार्थियों को परेशानी न हो इसलिए अध्यापक ने बांटीं सात साइकिलें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर सिटी | पांचवीं की परीक्षा पास कर छठी कक्षा में दाखिला लेने वाले राजकीय प्राथमिक पाठशाला शिव मंदिर सीसवाल के सात विद्यार्थियों को सरकारी विद्यालय के अध्यापक लोक नारायण कौशिक ने अपने खर्चे से साइकिलें भेंट की। प्राध्यापक अशोक वशिष्ठ ने बताया कि दूर ढाणियों से आने वाले छात्र योगेश, कांता, नीरू, अनु, तनिषा, सरजीत और वीना ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला से पांचवीं कक्षा की परीक्षा पास कर गांव के राजकीय विद्यालय में दाखिला लिया था। दूर ढाणियों में रहने के कारण उन्हें विद्यालय आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विद्यार्थियों की इस परेशानी को दूर करने लिए अध्यापक लोक नारायण कौशिक द्वारा उन्हें नई साइकिलें बांटी।

खबरें और भी हैं...