- Hindi News
- National
- कृष्णा बनी आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की प्रधान, मैना देवी को सचिव की जिम्मेदारी
कृष्णा बनी आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की प्रधान, मैना देवी को सचिव की जिम्मेदारी
कृष्णा बनी आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की प्रधान, मैना देवी को सचिव की जिम्मेदारी
अग्रोहा | आदमपुर व्यापार मंडल धर्मशाला में आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन का अग्रोहा व आदमपुर खंड सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान यूनियन की प्रधान कृष्णा शर्मा, उपप्रधान सुमन ने झंडारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन ब्लॉक सचिव मुकेश रानी व बादो देवी ने किया। इस दौरान सीटू नेता एवं पूर्व जिला पार्षद कामरेड सुरेश कुमार ने कहा कि हम भाग्यशाली है की आज हमारा सम्मेलन ऐसे मौके पर हो रहा है जो देश का संविधान लिखने वाले डाॅ.भीमराव अाम्बेडकर की जयंती है। सम्मेलन में 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें कृष्णा शर्मा को पुन: ब्लॉक प्रधान, मैना देवी को सचिव, मुकेश को कोषाध्यक्ष, सुमन को उपप्रधान, संतोष खैरमपुर को सहसचिव नियुक्त किया गया।
पिछली सरकार में अपराधियों को संरक्षण था अब मिलती है सजा : कृष्ण बेदी
मंडी आदमपुर सिटी | पिछली सरकार में भ्रष्टाचार व अपराध करने वालों को सरकार की तरफ से संरक्षण मिलता था लेकिन भाजपा की सरकार में अपराधियों व भ्रष्टाचार करने वालों को सजा मिलती है एवं सभी काम मेरिट व पूरी पारदर्शिता से किया जाता है। ये बात प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्ण बेदी ने आदमपुर अनाज मंडी में बाल संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन ज्योति बेंदा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। देश में मोदी सरकार व प्रदेश में मनोहरलाल सरकार ने जितना मान सम्मान डॉ. भीमराव अम्बेडकर व दलित समाज को दिया है उतना आज तक किसी पार्टी व सरकार ने नहीं दिया। इस मौके पर जयपाल बैंदा, पंचायत समिति सदस्या सरोज बाला, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश, मुनीष ऐलावादी आिद मौजूद थे।