योग से व्यक्ति ऊर्जा से भरता है : ओमानंद
योग से व्यक्ति ऊर्जा से भरता है : ओमानंद
मंडी आदमपुर सिटी | योग करने से व्यक्ति हर पल ऊर्जा से भरा रहता है। इसके साथ-साथ वह शारीरिक व मानसिक रूप से भी सफल बनता है। यह बात योगाचार्य स्वामी ओमानंद सरस्वती ने वनवासी कल्याण आश्रम शाखा आदमपुर द्वारा टेलवाला कुटिया हनुमान मंदिर में शनिवार को उपस्थितजनों को योगाभ्यास करवाते हुए कही। नियमित योगाभ्यास करने वाला व्यक्ति कभी बीमार नहीं होगा। इस दौरान उन्होंने ग्रीवा चालन, कटी चालन, स्वंध संचालन, घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, उट्रासन, शंशाकासन, शेतुबंधासन, चक्रासन, कंधरासन योगासनों का अभ्यास करवाया।