मंडी आदमपुर सिटी | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आदमपुर इकाई
मंडी आदमपुर सिटी | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आदमपुर इकाई द्वारा बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अांबेडकर की 127 वीं जयंती के अवसर पर बाबा साहेब को याद किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य मास्टर ज्ञानी राम ने कहा कि आज बाबासाहेब के समरस भारत के संदेश को जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। बाबासाहेब ने जिस भारत की कल्पना थी उसमें ना कोई शोषित था कोई पीड़ित और ना कोई वंचित थाइस मौके पर शालू, सुमन, ममता, मोहिनी, प्रीती, संजय घोडेला आिद मौजूद थे ।