पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आग लगने से 6 एकड़ गेहूं की फसल राख

आग लगने से 6 एकड़ गेहूं की फसल राख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मंडी आदमपुर सिटी

गांव चबरवाल में सदलपुर-चबरवाल रोड पर नहर के पास खेत में आग लगने से 6 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। खेत मालिक लक्ष्मण दास ने बताया कि शनिवार को उसके खेत में कम्बाइन मशीन द्वारा गेहूं कटाई व कढ़ाई का काम चल रहा था। दोपहर करीब दो बजे अचानक मशीन से निकली चिंगारी से उसके खेत में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

फायर ब्रिगेड ने दो घंटे में पाया काबू
आग लगने से जलती गेहूं की फसल।

खबरें और भी हैं...