राजकीय बहुतकनीकी में एनएसएस इकाई ने बाबा साहेब को किया नमन
मंडी आदमपुर सिटी | बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर शनिवार को राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में एनएसएस इकाई ने पुष्प अर्पित करते हुए उनकी शिक्षाओं को याद किया। प्राचार्य डीके रावत ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। एनएसएस अधिकारी प्राध्यापक राकेश शर्मा, एनएसएस स्वयंसेवक आनंद, मुकेश, नदीम, पीयूष, अभिषेक, प्रवीण, मोंटू, दीपक, राहुल, चन्द्रप्रकाश ने भी जानकारी दी।