पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कम्प्यूटर ऑपरेटर्स की हड़ताल: सिवानी और आदमपुर में रुके काम

कम्प्यूटर ऑपरेटर्स की हड़ताल: सिवानी और आदमपुर में रुके काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मंडी आदमपुर सिटी

कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के आह्वान पर आदमपुर तहसील के कम्प्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर रहे। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

तहसील परिसर में जमाबंदी की नकल, फर्द, रजिस्ट्री, डोमिसाइल, प्रमाण पत्रों सहित कोई भी कार्य नहीं हो पाया। लोगों ने बताया कि आज कल सभी कार्य ऑनलाइन होते हैं एवं इसके लिए छोटे से छोटा काम हो या बड़ा तहसील के चक्कर काटने पड़ते हैं। जब वे अपने काम के लिए तहसील आए तो ई-दिशा केंद्र में सन्नाटा छाया था कार्यालय में कोई नहीं था। संघ के प्रधान सुभाषचंद्र ने बताया कि हड़ताल पर जाने का फैसला कल ही लिया गया था। उन्होंने बताया कि ऑपरेटरों की मुख्य मांगें सभी कर्मचारियों को पक्का किया जाए तथा जब तक उनको पक्का नहीं किया जाता तब तक समान काम समान वेतन लागू किया जाए। जब वे अपना हक मांगने के लिए 7 जनवरी का करनाल में मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने गए तो उनकी मांगों को सुनने की बजाए उन पर लाठी चार्ज किया गया था। जिसको लेकर कंप्यूटर ऑपरेटरों में काफी रोष था।

जिसके विरोध में भी उन्होंने प्रदेश भर में 8 जनवरी को जिला मुख्यालय बंद किए थे। उन्होंने कहा कि वे पिछले काफी दिनों से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं तथा सरकार उनकी मांगों का समाधान करे। तहसील के सभी ऑपरेटर प्रदेशव्यापी हड़ताल के लिए पंचकुला अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं।

कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर जताया विरोध, तहसील परिसर में काम न होने से लोगों को हुई समस्या

आदमपुर में कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते खाली पड़ा ई-दिशा केंद्र।

ई-दिशा केंद्र में सन्नाटा छाया

सिवानी मंडी |
तहसील परिसर में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते तहसील परिसर के ई-दिशा केंद्र में सन्नाटा छाया रहा जिस कारण तहसील में कार्य करवाने आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और मायूस लौटना पड़ा। लोगों को परेशान देख तहसील प्रशासन को ई-दिशा केंद्र के गेट पर प्रोफेशन कम्प्यूटर की अनिश्चित कालीन हड़ताल होने का नोटिस चिपकाना पड़ा। जानकारी के अनुसार प्रदेश भर में प्रोफेशन क प्यूटर की हड़ताल के कारण तहसील परिसर के प्रोफेशन क प्यूटर आपरेटर भी हड़ताल पर रहे जिस कारण तहसील में अपने काम से आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर की अनाज मंडी में सरसों व गेहंू की खरीद कार्य चलने के कारण किसानों को पूरे दिन जमाबंदी आदि की जरूरत पड़ती है लेकिन सोमवार को प्रोफेशन कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के कारण किसानों व अन्य लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बारे में प्रोफेशन क प्यूटर के जिला प्रधान सशील बिश्नोई व ब्लॉक प्रवक्ता अशोक कुमार ने सयुंक्त रूप से बताया कि ऑपरेटरों ने सरकार को पहले से ही सोमवार को हड़ताल पर जाने का नोटिस दिया था।

खबरें और भी हैं...