59 लोगों ने किया रक्तदान
मंडी आदमपुर सिटी | शहीद भगतसिंह युवा मंडल की ओर से भादरा रोड पर जीत भदरेचा के संस्थान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक की टीम ने डॉ. रिचा के नेतृत्व में रक्तदाताओं को रक्त संग्रहण किया। शिविर में संस्थान प्रमुख जीत भदरेचा, अनिल छिंपा, सोनू शर्मा, सुनील डाया, नीरज कसोटिया, घनश्याम भदरेचा, असलम खान, गोपाल मिस्त्री, दीपू डारा, रमेश, नरेश भदरेचा, सुनील मिस्त्री, एडवोकेट मोनू वर्मा, रोहित खिचड़ सहित 59 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। मंडल संरक्षक सेवानिवृत्त प्राध्यापक छबीलदास कालीराणा व राजेंद्र शर्मा ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि गर्मी के समय में रक्त की अधिक जरूरत पड़ती है। इस मौके पर जगदीश मिस्त्री, महेंद्र भदरेचा, सहदेव धांधल, प्रीतम असरावां, कृष्ण सुथार, सचिन, सौरव, अनुराग सहित अनेक अन्य उपस्थित रहे।