पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्यमंत्री के रोड शो को लेकर प्रदेश सचिव ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

मुख्यमंत्री के रोड शो को लेकर प्रदेश सचिव ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| मंडी आदमपुर सिटी

भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के रोड शो की तैयारियों को लेकर आदमपुर विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को लोक निर्माण विश्राम घर में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव कर्ण सिंह रानोलिया ने की। बैठक में रोड शो को लेकर विस्तार से विचार विमर्श करते हुए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए रानोलिया ने कर्नाटक चुनावों में भाजपा की जीत पर भारी खुशी व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री के 17 मई को प्रस्तावित रोड शो में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश खिचड़, जयपाल बैंदा, जेपी पाहवा, सुभाष जैन, सुरेश जैन, पंचायत समिति सदस्या सरोज बाला सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...