मंडी आदमपुर में यूथ संगठन ने चलाया सफाई अभियान
मंडी आदमपुर सिटी। यूथ ऑर्गेनाइजेशन चौधरीवाली ने गांव में सफाई अभियान चला कर ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। संगठन के संचालक इंजीनियर प्रमोद कुमार मांझू के नेतृत्व में युवा स्वयं सेवक पिछले एक महीने से स्वच्छ ग्राम अभियान के तहत कार्य कर रहे हैं। जिसके अंतर्गत उन्होंने छह हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया है और उनका यह कार्य बहुत ही सफलतापूर्वक चल रहा है। यूथ ऑर्गेनाइजेशन चौधरीवाली के प्रधान प्रदीप कुमार मांझू ने बताया कि प्रमोद कुमार दिल्ली में आईटी कंपनी चलाते हैं और हर शनिवार, रविवार को आस पास के गांवों में सफाई अभियान चलाते है और पौधारोपण करते हैं। इस अभियान के तहत उन्होंने एक टीम तैयार कर रखी है जो हर शनिवार-रविवार उनके साथ रहती है और पौधरोपण करती है।