मंडी आदमपुर सिटी | भिवानी रोहिल्ला स्थित कैम्ब्रिज स्कूल में सोमवार को बच्चों के बौद्धिक ज्ञान के मूल्यांकन के लिए अंतरसदनीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यालय के चारों सदनों से 6-6 प्रतिभागियों ने भाग लिया। छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए चार स्तर में आयोजित हुई जिसमें गणित व सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न रखे गये। प्रतियोगिता में पटेल सदन की टीम विजेता बनी। संस्था के चेयरमैन जिले सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
नरेंद्र बने नार्दन स्कूल में विद्यार्थी कप्तान
मंडी आदमपुर सिटी | दड़ौली रोड स्थित नार्दन इंटरनेशनल स्कूल में विद्यालय निदेशक विकास सिंवर व अध्यापकगण के दिशा-निर्देशन में लोकतांत्रिक प्रणाली के अनुसार विद्यालय के कप्तान पद का चुनाव सम्पन्न हुआ। इस पद के लिए पांच विद्यार्थी उम्मीदवार के रूप में मैदान में थे। उम्मीदवारों में कड़ी स्पर्धा के बीच सबसे अधिक मत प्राप्त कर बाहरवीं कक्षा के कला संकाय के छात्र नरेंद्र ने विद्यालय के कप्तान पद पर विजय हासिल की।