पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्लूमिंग चाइल्ड स्कूल के गौरव ने 464 अंक प्राप्त कर स्कूल में पाया प्रथम स्थान

ब्लूमिंग चाइल्ड स्कूल के गौरव ने 464 अंक प्राप्त कर स्कूल में पाया प्रथम स्थान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर सिटी। गांव जाखोद खेड़ा स्थित ब्लूमिंग चाइल्ड सीनियर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों का सोमवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार प्रदर्शन रहा। गौरव ने 464 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम, प्रियंका ने 462 अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं विकास ने 445 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि विद्यालय के 41 विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी जिसमें से 27 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान पाया।

संस्कार स्कूल की निशा ने पाया प्रथम स्थान

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं के परीक्षा परिणाम में संस्कार सीनियर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा ने निशा ने 447 अंक के साथ प्रथम, 435 अंक के साथ गरिमा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधक कमेटी व प्राचार्य नरेश नेहरा ने शानदार परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी।

श्री पीपासर स्कूल के सुमित ने मारी बाजी

वहीं 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सदलपुर के श्री पीपासर सीनियर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय निदेशक सुभाष गोदारा व प्राचार्य विष्णु ने बताया कि विद्यालय के 34 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान पाया। जिसमें सुमित ने 485 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम, जयदीप ने 482 अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं रजनी ने 476 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मोनिका स्कूल की छात्रा रवीना ने मारी बाजी

गांव जाखोद खेड़ा स्थित मोनिका सीनियर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों का दसवीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विद्यालय की प्राचार्या सोनू पंघाल ने बताया कि विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम लगभग 98 प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा रवीना ने 472 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के 16 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान पाया। प्राचार्य ने छात्रों और स्कूल स्टाफ को बधाई दी।

खबरें और भी हैं...