मारपीट और पैसे छीनने के आरोप में दो नामजद 7 पर केस दर्ज
मंडी आदमपुर सिटी। आदमपुर पुलिस ने गांव चौधरी वाली के शराब ठेके पर सेल्समैन काम करने वाले एक व्यक्ति के बयान पर रास्ता रोककर मारपीट और पैसे छीनने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों को नामजद करते हुए 7 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। सेल्समैन नरेश ने बताया कि शनिवार 19 मई को शाम करीब सात बजे वह गांव से ढाणी में जा रहा था। जब वह बस अड्डा के पास पहुंचा तो सामने से एक सफेद रंग की सफारी गाड़ी आई और उससे उतरे बजरंग ने लोहे की रॉड सिर में मारी। नरेश ने बताया कि बजरंग ने उसकी जेब से 8 हजार रुपये निकाल लिए। बजरंग, कुलदीप व अन्य ने उसके साथ मारपीट की।