पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंडी आदमपुर में यूथ संगठन ने गांव में चलाया सफाई अभियान

मंडी आदमपुर में यूथ संगठन ने गांव में चलाया सफाई अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर सिटी। यूथ ऑर्गेनाइजेशन चौधरीवाली ने गांव में सफाई अभियान चला कर ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। संगठन के संचालक इंजीनियर प्रमोद कुमार मांझू के नेतृत्व में युवा स्वयं सेवक पिछले एक महीने से स्वच्छ ग्राम अभियान के तहत कार्य कर रहे हैं। जिसके अंतर्गत उन्होंने छह हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया है और उनका यह कार्य बहुत ही सफलतापूर्वक चल रहा है। यूथ ऑर्गेनाइजेशन चौधरीवाली के प्रधान प्रदीप कुमार मांझू ने बताया कि प्रमोद कुमार दिल्ली में आईटी कंपनी चलाते हैं और हर शनिवार, रविवार को आस पास के गांवों में सफाई अभियान चलाते है।

खबरें और भी हैं...