आरटीआई लगने की सूचना मिली तो तीन साल बाद भेजा वाटर प्यूरीफायर
मंडी आदमपुर सिटी | गांव भाणा के सरकारी स्कूल में पंचायत फंड से वाटर प्यूरीफायर सिस्टम लगाने के नाम पर करीबन 4 लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया हैं। जब खंड कार्यालय अग्रोहा के अधिकारियों के पास इस बारे में आरटीआई से सूचना मांगी तो विभाग ने आनन-फानन में नया प्यूरीफायर सिस्टम गांव के स्कूल में भिजवा दिया मगर स्कूल में मौजूद अध्यापकों ने इसे लेने से इंकार कर दिया और इसकी सूचना सरपंच संजय बागवान को दी। सरपंच की सूचना पर पुलिस ने समान को अपने कब्जे में लेकर आदमपुर थाना ले आई।
थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि गांव भाणा के सरपंच ने फोन पर सूचना दी थी कि गांव के सरकारी स्कूल में कोई वाटर प्यूरीफायर सिस्टम छोड़ गया है। वे मौके पर पहुंचे और वाटर प्यूरीफायर को कब्जे में लेकर आदमपुर थाना में ले आएं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।