बच्चों को कराई पीले रंग की पहचान
मंडी आदमपुर सिटी | गांव बगला स्थित मोगा देवी मिंडा मेमोरियल स्कूल में शुक्रवार को प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों द्वारा पीला दिवस मनाया गया। बच्चों को पीले रंग की पहचान करवाने के लिए पीला दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में चारों ओर पीले गुब्बारे बांधे गए। सभी बच्चों ने पीले रंग के कपड़े पहने थे और सभी बच्चों के भोजन में कोई न कोई पीला खाद्य पदार्थ जैसे पीले चावल, ढोकला, खांडवी व पपीता, केला, अनानास थे। विद्यालय प्राचार्य मैथ्यू वर्गीस ने बताया कि स्कूल में समय -समय पर रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन होता रहता है, इसके अंतर्गत करके सीखना की पद्धति पर बल दिया जाता है।