मंडी आदमपुर सिटी | आदमपुर राजकीय बहुतकनीकी के फार्मेसी विभाग
मंडी आदमपुर सिटी | आदमपुर राजकीय बहुतकनीकी के फार्मेसी विभाग में कार्यरत प्राध्यापक राकेश शर्मा को लायंस क्लब रतनगढ़ ओरियन एवं गुरुधाम सालासर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय रक्तदाता एवं रक्तदान प्रेरक अभिनंदन समारोह में राष्ट्रीय सम्मान पट्टिका प्रेरणा 2018 से नवाजा गया। उनको यह सम्मान रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया।