लूट की फिराक में खड़े तीन युवकों को पुलिस ने हथियारों सहित किया काबू
मंडी आदमपुर सिटी | राहगीरों को लूटने की फिराक में दड़ौली रोड टी-प्वाईंट पर खड़े तीन युवकों को पुलिस में हथियारों सहित काबू किया। मामले के जांच अधिकारी एएसआई मेहन पाल व कृष्ण कुमार ने बताया कि वे रविवार देर रात गश्त के लिए मुख्य सिपाही रोहताश, राकेश व प्रभु के साथ दड़ौली रोड पर गोशाला के पास मौजूद थे। उस समय उन्हें सूचना मिली कि तीन हथियारबंद युवक राहगीरों को लूटने की फिराक में दड़ौली रोड टी प्वाईंट पर खड़े हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। जब उन्होंने उन्हें लूटने के इरादे से गाड़ी रुकवाई। बाद में गाड़ी में पुलिस पार्टी को देखकर वे भागे लगे तो उन्होंने उन्हें धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में उनकी पहचान जवाहरनगर निवासी साहिल खान, कृष्ण बाल्मीकि और सूर्य नगर टिब्बा बस्ती निवासी रामलखन के रूप में हुई।