मंडी आदमपुर सिटी | दुर्गा कालोनी स्थित आदर्श हाई हाई स्कूल से बीती रात्री चोर कार्यालय का शीशा तोड़कर वहां रखी एक एलईडी, फोन व 5 हजार रुपए की नगदी ले उड़े। पुलिस ने स्कूल के निदेशक राजकुमार खिचड़ की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैं। पुलिस को दी शिकायत में आदर्श हाई स्कूल के निदेशक राजकुमार खिचड़ ने बताया कि छुट्टी होने के बाद स्वीपर साफ-सफाई करने के बाद स्कूल को बंद कर घर आ गए थे। सुबह जब स्कूल स्टॉफ स्कूल में पहुंचा तो देखा की कार्यालय का शीशा टूटा हुआ है और वहां कांच के टुकड़े बिखरे पड़े हैं। स्टॉफ ने इसकी सूचना प्राचार्या शकुंतला खिचड़ को दी। उन्होंने कार्यालय खोलकर देखा तो वहां से एक एलईडी, एक फोन व 5 हजार रुपए की नगदी गायब थी। प्राचार्या ने इसकी सूचना आदमपुर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।