सिवानी मंडी | गांव गुढा में शनिवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव गुढ़ा निवासी रिसाल शनिवार अपनी रिश्तेदारी में गया था। रिसाल ने पुलिस को बताया कि शनिवार को मेरी प|ी, लड़की व लड़का घर पर थे। सुबह करीब तीन बजे मेरी प|ी उठी तो देखा की कमरे के दरवाजे खुले पड़े हैं। कमरे में जाकर देखा तो सारा सामान चोरी हो चुका था। रिसाल ने बताया कि उनके करीब 15 हजार रुपए नगद, एक सोने का हार, सोने की चूड़ियां, एक मंगलसूत्र, 2 अंगूठी, एक गलसरी, चांदी की पाजेबी चोरी हो गया। वहीं दूसरी ओर इसी गांव के ओमप्रकाश ने बताया कि उनके घर से भी एक जोड़ी पायल, एक सोने की अंगूठी, पांच चांदी के सिक्के, और जेब में रखे 3200 रुपए चोरी हो गए। पुलिस ने रिसाल सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रेलवे कर्मचारियों और जीआरपी ने की बैठक
मंडी आदमपुर सिटी | रेलवे अम्बाला कैंट के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को आदमपुर रेलवे चौकी में रेल कार्डन व जीआरपी स्टॉफ की बैठक हुई। बैठक में स्टेशन पर हो रहीं वारदातों व रेल यात्रियों के साथ लूटपाट व अन्य गतविधियों पर चर्चा की गई। चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर धर्मपाल ने कहा कि सभी कर्मचारी असमाजिक तत्वों का चिन्हित करें और उसकी सूचना रेलवे पुलिस को दें।
िसर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है
किराड़ा में घर के पास लगे पोल पर तार डालने को लेकर विवाद, तीन घायल
गंभीर रूप से घायल अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती, केस दर्ज
भास्कर न्यूज | अग्रोहा
किराड़ा गांव में बिजली चोरी करने से मना करने पर आधा दर्जन लोगों ने दंपती व बेटे को डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायलों के बयान पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस को दिए बयान में किराड़ा निवासी 60 वर्षीय दुनीचंद ने बताया कि मंगल सिंह का बिजली कनेक्शन काट दिया था। उसके बाद भी वह नहीं माना और उसके घर के पास लगे पोल से रात को डोरी लगाकर चोरी करने लगा। उसने ऐसा करने से मना किया तो मंगल उसके बेटे सोनू, मोनू, सहित उसके परिवार के आधा दर्जन लोगों ने डंडों से हमला करके उसे व उसकी प|ी रामप्यारी, बेटे कृष्ण कुमार को घायल कर दिया। उन्हें मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में दाखिल कराया गया।
डूल्ट गांव में विवाद, पांच लोग घायल
अग्रोहा। डूल्ट गांव में रंजिश के चलते हुए विवाद में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा व भूना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दिये बयान में डूल्ट निवासी सूबे सिंह ने बताया कि पड़ोसी महेंद्र सिंह के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही है। दोनों के मकानों की एक साथ छत लगती है। शनिवार रात महेंद्र के बेटे व उनके दोस्त छत पर शराब पी रहे थे और उन्हें गाली-गलौज कर रहे थे। उन्हें ऐसा करने से मना किया तो महेंद्र व उसके बेटों सहित एक दर्जन लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह तथा उसके परिवार के बलवान ,हरपाल, शेरसिंह व दूसरे पक्ष के महेंद्र घायल हो गए। उन्हें भूना के सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया और महेंद्र का भूना के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।