मंडी आदमपुर सिटी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में गांव बगला के संस्कार सीनियर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। विद्यालय निदेशक रघुवीर सिंह ने बताया कि कला संकाय में कविता सैनी व कविता ने 92 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं राधिका व ज्योति ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में अंजू ने 92, निर्मला व सुप्रिया ने 86 प्रतिशत व वाणिज्य संकाय में रेणु ने 88 व नेहा ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय का नाम क्षेत्र में रोशन किया।

शिविर में 50 लोगों ने किया रक्तदान
मंडी आदमपुर सिटी |गांव कोहली स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला में शहीद भगत सिंह युवा मंडल आदमपुर की ओर से प्राध्यापक नरेश शर्मा के सानिध्य में रविवार को रक्तदान शिविर में महिलाओं सहित करीब 50 लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं का रक्त महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा की टीम ने रक्त संग्रह किया। शिविर में गांव के भूपेंद्र सोनी व उसकी प|ी कांता सोनी के अलावा मीरा, डॉ राकेश कालवा, अनिल कोहली, राजेश कोहली, भूराराम, प्रमित धायल, हरिश शर्मा, राकेश कुमार, पवन पूनिया, बलवान आदि ने रक्तदान किया।