मंडी आदमपुर सिटी | कृभको के तत्वावधान में गांव सीसवाल में बीटी कपास पर एक सेमिनार आयोजित करवाया। सेमिनार में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. विकास हुड्डा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। डॉ. विकास हुड्डा ने बीटी कपास एवं ग्वार की फसल के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि समय पर कपास की बिजाई करें और इसमें अनावश्यक स्प्रे न करें। डॉ. पूजा ने भूमि स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कहा किसान अपनी फसल की अधिक पैदावार के लिए समय पर मिट्टी जांच करवाएं ताकि जमीन की संतुलित उर्वरक बनी रहे। इस मौके पर क्षेत्रिय अधिकारी सुभाषचंद्र, डॉ. मनोज ने मंच संचालन किया व अतिथियों का धन्यवाद प्रकट किया।