पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांगेराम बने आदमपुर ब्राह्मण महासभा के प्रधान, ओमप्रकाश के निधन पर जताया शोक

मांगेराम बने आदमपुर ब्राह्मण महासभा के प्रधान, ओमप्रकाश के निधन पर जताया शोक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर सिटी | आदमपुर ब्राह्मण महासभा की एक बैठक शिव काॅलोनी स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में संरक्षक शिवदयाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें महासभा के पदाधिकारियों ने प्रधान ओमप्रकाश शर्मा के निधन पर शोक जताया और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। पटवारी अशोक शर्मा ने कहा कि समाज ने ओमप्रकाश के रूप में एक कर्मशील व निष्ठावान व्यक्ति खो दिया हैं जिसकी क्षति पूर्ति करना संभव नहीं हैं। इसी तरह करतारचंद शास्त्री, मामराज मिश्रा, राजीव शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सीताराम शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधान ने समाज के प्रति अपने आपको समर्पित कर रखा था अब जो वे अधूरे कार्य छोड़ गए हैं उनको पूरा करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मिक शांति की प्रार्थना प्रभू श्री से करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद महासभा के नए प्रधान का चुनाव किया गया जिसमें सर्व सम्मति से गांव मोहब्बतपुर निवासी मांगेराम शर्मा को प्रधान चुना गया। नवनियुक्त प्रधान मांगेराम शर्मा ने कहा कि समाज ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी हैं वे हर संभव उसको पूरा करेंगे। इस मौके पर संरक्षिका कांता शर्मा, गुलाब शर्मा, रामअवतार शर्मा, आनंद भारद्वाज, हरभगवान भारद्वाज, कृष्ण कौशिक, रामकुमार शर्मा, सुरेश पटवारी, बंसीलाल शर्मा, सीताराम मोहब्बतपुर, गिरधारी शर्मा, शिवकुमार शर्मा, पवन शर्मा आिद मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...