पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अक्षय तृतीया पर 100 से अधिक जोड़ों का विवाह

अक्षय तृतीया पर 100 से अधिक जोड़ों का विवाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगर-मालवा | नगर के प्रमुख मार्गों से निकाला चल समारोह।

फूलमाली समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

भास्कर संवाददाता | आगर मालवा

अक्षय तृतीया पर बुधवार को मुख्य बाजार व कई स्थानों सामूहिक विवाह हुए। इस दिन आगर व आसपास 100 से ज्यादा जोड़े विवाह बंधन में बंधे। फूलमाली समाज का 17वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। इसमें आगर, उज्जैन, इंदौर, बड़ागांव, खाचरौद, धरियावद (राजस्थान), व निमी महाराष्ट्र के 13 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। आयोजन समिति के अध्यक्ष ओमशंकर जाधम, उपाध्यक्ष महेश उनियारा ने बताया नवदंपती के परिजनं मंगलवार शाम व रात को ही आ चुके थे। जिनके रहने व भोजन की व्यवस्था भी समिति द्वारा की गई थी। कोषाध्यक्ष अशोक सोनगरा व मीडिया प्रभारी अनिल मंडावरा ने बताया सुबह चल समारोह निकाला गया। इसके बाद विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। बैजनाथ महादेव मंदिर में सुबह से देर रात तक नवयुगल बाबा के दर्शन करने पहुंचे।

68 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, सम्मेलन के चलते यातायात का दबाव रहा

कानड़ | नगर में बुधवार को आगर रोड स्थित दरबार फॉर्म हाउस पर चंद्रवंशी खाती समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। देवास, शाजापुर, राजगढ़, सीहोर, इंदौर व आगर जिले से 68 जोड़े आए। इनका विवाह संस्कार आर्य समाज के प्रांतीय अधिष्ठाता कांशीराम आर्य अनल व प. प्रेमनारायण शर्मा, पं. रमेशचंद्र शर्मा ने कराया। चंद्रवंशी खाती समाज द्वारा नगर में 12 वर्ष से सफलतापूर्वक सामूहिक विवाह सम्मेलन किए जा रहे हैं।

कानड़ | विवाह सम्मेलन के दौरान रिश्ते निभाते नवयुगल।

खबरें और भी हैं...