त्रेता व द्वापर दोनों युग में राम-कृष्ण के साक्षी रहे परशुरामजी
भास्कर संवाददाता | शुजालपुर
भगवान विष्णु के अवतार, ब्राह्मणों के आराध्य देव भगवान परशुराम का जन्मोत्सव विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन-आरती कर मनाया गया। ब्राह्मण समाज अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम शास्त्री, महेंद्र जोशी, कालापीपल से दिनेश शर्मा, रोला खेड़ी से पुरुषोत्तम जोशी, मनोहर शास्त्री, अनिल शर्मा, डॉ. आशीष दुबे, डॉ. केके भार्गव, ब्रजेश सर, जनकराय जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कांग्रेस सेवादल के पूर्व प्रमुख संगठन महेंद्र जोशी ने बताया ब्रह्मत्व शक्ति बोधक भगवान परशुराम का वर्णन शास्त्रों में त्रेता और द्वापर दोनों युगों में श्रीराम के साथ भी और श्रीकृष्ण के साथ भी मिलता है। अनन्य शिव भक्त चिरंजीवी भगवान परशुराम आज भी तपस्या में लीन हैं। उक्त कार्यक्रम में पं. अनिल आचार्य, दिनेश द्विवेदी, हृदयेश शर्मा, गोपालकृष्ण शास्त्री, सचिन शर्मा, परशुराम सेना जिला संयोजक ओम पंचोली, क्षमा विनोद शर्मा, डॉ. ऋति विजय शास्त्री, अर्चना शर्मा, शोभा पांडे, रूपेश शर्मा, कपिल व्यास, पीयूष शर्मा, सुधीर व्यास, मनोज शर्मा, प्रमोद शर्मा, पार्षद प्रवीण जोशी सहित विप्र समाज लोग उपस्थित थे।
सप्तऋषि भवन भवन में मनाया परशुराम जन्मोत्सव
कालापीपल | ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा कर्मचारी कॉलोनी स्थित सप्तऋषि भवन में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। विप्रजनों ने पूजन-अर्चन किया। इसके बाद सामूहिक महाआरती कर प्रसाद बांटी गई। जन्मोत्सव 20 मई तक मनाया जाएगा। जिसके तहत 22 अप्रैल को टीनशेड का भूमिपूजन और 20 मई को परशुराम दर्शन यात्रा निकलेगी।
समाजजन ने बताया 18 अप्रैल से 20 मई तक परशुराम जन्मोत्सव समारोह मनाया जाएगा। इसके तहत 22 अप्रैल को विधायक इंदरसिंह परमार के हाथों विधायक निधि से स्वीकृत ब्राह्मण समाज हेतु टीनशेड का भूमिपूजन होगा। साथ ही 20 मई को नगर में ब्रह्म समागम व परशुराम दर्शन यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के बाद समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह भी होगा। कार्यक्रम में समाज के संरक्षक पं. लीलाधर शर्मा बंधु, समाज के अध्यक्ष राजू विजय शर्मा, हरि केशव लेले, रमेश शर्मा गमगीन, राधेश्याम शर्मा वकील, बालकृष्ण जोशी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।
बड़ागांव में हुआ पूजन
क्षेत्र के नगर बड़ागांव में परशुरामजी जन्मोत्सव पर समाज के लोगों ने निर्माणाधीन मंदिर पर पहुंचकर विधिवत पूजन कर महाआरती की। इस अवसर पर समाज के सभी लोग उपस्थित रहे।
विप्रजनों ने किया भगवान परशुराम का पूजन
बेरछा | अक्षय तृतीया पर सर्वब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम की जयंती पर बेरछा मंडी स्थित श्रीराम मंदिर में पूजा कर जन्मोत्सव मनाया। नगर के समस्त विप्रजनों ने आगामी आयोजन और सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श किया। भगवान परशुराम की पूजा के बाद महाआरती हुई। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोहरलाल शर्मा, ज्योतिषाचार्य धनेशचंद्र भारद्वाज, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष पं. शलभ शर्मा, श्रीराम मंदिर के पुजारी पं.महेश व्यास, बाबूलाल नागर, प्रवीण शर्मा, मनीष शर्मा, दिलीप नागर, सोनू शर्मा, शोभित नागर, हरिवंश कोठारी, सी.पी. नागर, अमित शर्मा, अंशुमन तिवारी, संतोष शर्मा, दीपक शर्मा आदि उपस्थित थे।
शुजालपुर
महाआरती कर धर्मशाला बनाने का लिया संकल्प
आगर मालवा | सर्व ब्राह्मण समाज व परशुराम सेना के संयुक्त तत्वावधान में ब्राह्मण समाजजन द्वारा भगवान परशुराम की जयंती बुधवार को मनाई गई। कर्मचारी कॉलोनी स्थित परशुराम देवालय ट्रस्ट पर सुबह 9 बजे से हवन पूजन महाआरती तथा प्रसाद वितरण हुआ। समाजजन की धर्मसभा भी हुई, जिसमें सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष एल.एन. शर्मा सरोज ने संगठित रहकर भगवान परशुराम के जीवन दर्शन से शिक्षा लेने का आग्रह करते हुए कहा कि समाजसेवी पुरुषोत्तम कुंछल ने एक बीघा जमीन उनकी माता सीतादेवी की स्मृति में धर्मशाला के लिए दी है। उस जमीन पर सभी को मिलकर धर्मशाला का निर्माण करना है। इससे समाजजन को सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम को परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, हेमंत शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। समाज के वरिष्ठ पीआईयू में सहायक यंत्री राजीव शर्मा ने अपनी ओर से समाज की धर्मशाला के लिए ड्राइंग डिजाइन बनाने का भरोसा दिलाया। परशुराम देवालय ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय मेहता, पार्षद जितेंद्र भंडारी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
परशुराम भगवान का चल समारोह निकला
बड़ौद | सर्व ब्राह्मण समाज ने परशुराम जयंती पर हाटपुरा स्थित सत्यनारायण मंदिर से चल समारोह निकाला। इसमें ट्रैक्टर ट्राली में भगवान परशुराम झांकी शामिल थी। चल समारोह विभिन्न मार्गों से होकर पुन: मंदिर पहुंचा। यहां महाआरती की गई और महाप्रसादी बांटी गई। चल समारोह में पुरुष और महिलाएं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सर्व ब्राह्मण समाज सामूहिक रूप से चल समारोह के लिए समिति गठित करने एवं महिला मंडल का भी गठन किया। जिसमें माह के चौथे रविवार को सत्यनारायण मंदिर में महिलाओं की बैठक एवं कार्यक्रम होंगे। जगमोहन शर्मा, मदनलाल शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, कैलाशनारायण शर्मा, कृष्णवल्लभ शर्मा, रतनलाल शर्मा, राधारमण शर्मा, शांतिलाल नागर, उमाशंकर शर्मा, जगदीश शर्मा, सुरेश शर्मा, श्याम शर्मा, रमेश शर्मा, मणिशंकर शर्मा, ब्रजमोहन शर्मा, शेखर शर्मा, जुगलकिशोर शर्मा आदि मौजूद थे। संचालन चंद्रेश शर्मा ने किया।
जयंती पर हुई महाआरती
कानड़ | परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाजजन ने खेड़ापति हनुमान मंदिर में भगवान परशुराम की महाआरती कर प्रसादी वितरित की। समाज के वरिष्ठ दुर्गाशंकर उपाध्याय, कैलाशचंद्र शर्मा, योगेश शर्मा, मनोज त्रिवेदी, राजेश उपाध्याय, संतोष शर्मा आदि उपस्थित थे। वक्ताओं ने परशुरामजी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। संचालन योगेश शर्मा ने किया। आभार मुरलीधर शुक्ला ने माना।
परशुराम के जन्मोत्सव पखवाड़ेभर होंगे आयोजन रविवार को चल समारोह
नलखेड़ा | ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर रविवार को नगर में चल समारोह निकाला जाएगा। यह स्थानीय चौक बाजार स्थित श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर से शाम 4 बजे शुरू होगा। इसमें समाज की महिलाएं, पुरुष व बच्चे सम्मिलित होंगे। चल समारोह विभिन्न मार्गों से होकर मां बगुलामुखी रोड स्थित रेन बसेरा पहुंचेगा। जहां पर भगवान श्री परशुरामजी का महापूजन एवं महाआरती होगी। कार्यक्रम के पश्चात सहभोज भी होगा। बुधवार को ब्राह्मण समाजजन ने स्थानीय सावलिया नाथ मंदिर में भगवान का पूजन किया।
बड़ौद
सर्वधर्म समाज ने मनाई परशुराम जयंती
सलसलाई | महाराणा प्रताप चौराहे पर समाजजन ने एकत्रित होकर भगवान परशुराम की जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं. मोतीलाल शर्मा ने की। विशेष अतिथि विहिप के प्रखंड मंत्री किशोर राजगुरु, संयोजक मनोहर मेवाड़ा, मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में महाराणा प्रताप युवा संगठन जिला अध्यक्ष प्रकाश मेवाड़ा ने भगवान परशुराम पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा समाज को एकत्रित होकर सभी कार्य करने चाहिए। पं. कैलाश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, निखिल शर्मा, रमेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, मुकेश पुरी, दिनेश मेवाड़ा, अभिषेक मेवाड़ा, रोशन मेवाड़ा, मनीष सेन सहित कई समाजजन उपस्थित थे।
कालापीपल
बेरछा
आगर
कानड़