ज्यादा शराब पीने से ग्रामीण की मौत
आगर मालवा | ग्राम भ्याना निवासी 45 वर्षीय देवी सिंह पिता उंकार सिंह की ज्यादा शराब पीने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देवी सिंह शराब पीने का आदी था। शनिवार को भी उसने अधिक शराब पी रखी थी। तबियत बिगड़ने पर जब परिजन अस्पताल लाने लगे तो अस्पताल पहुंचते पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जीरो पर कायमी की है। ग्राम भ्याना कानड़ थाना क्षेत्र में आने के कारण मामले को कानड़ भेजा जाएगा।