पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैंक से कोई फोन पर नहीं मांगता जानकारी, आप भी न दें

बैंक से कोई फोन पर नहीं मांगता जानकारी, आप भी न दें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | आगर मालवा

किसान भाई ध्यान रखंे अपने बैंक खाते के संबंध में किसी को कोई जानकारी न दें। शातिर बदमाश आप को फोन लगा कर व अपने आप को बैंक अधिकारी बताते हुए आप से खाता नंबर एटीएम के नंबर व अन्य गोपनीय जानकारी ले लेते हैं और पलक झपकते ही आप के खाते से राशि उड़ा ली जाती है। ध्यान रखंे। बैंक कभी किसी खातेदार को जानकारी लेने के लिए फोन नहीं लगाती। इसलिए भ्रम में न रहे व अपनी गोपनीय जानकारी किसी को न दें।

यह बात शनिवार दोपहर कृषि उपज मंडी में प्रभारी टीआई पीएन शर्मा ने किसान कनेक्ट योजना के अंतर्गत किसानों को दी। एसपी मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने इस जागरूकता कार्यक्रम में आयोजन किया था। पुलिस अधिकारियो ने किसानों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के भी उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। एएसपी प्रदीप पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में किसानों ने भी काफी रुचि दिखाई। इस अवसर पर एसआई एचएस नायक, आरक्षक विवेक चौहान, कृषि उपज मंडी के राजेश जोशी आदि मौजूद थे।

किसानों को कनेक्ट योजना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।

खबरें और भी हैं...