महिलाएं सीख रहीं सशक्त बनने के तरीके
आगर मालवा | सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रसेविका समिति के तत्वावधान में 15 दिवसीय शिविर (वर्ग) का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में 100 से अधिक महिलाएं सशक्त व स्वावलंबी बनने के गुर सीख रही है। यह शिविर 1 जून को संपन्न होगा। शिविर में प्रांतीय सह कार्यवाह भारती कुशवाह ने बताया कि समिति का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी बनाना है व महिलाओं का सर्वांगीण विकास करना हैं। कुशवाह ने बताया इस समिति की स्थापना 1936 में हुई थी और तभी से यह लगातार महिलाओं के उत्थान में लगी हुई है। जिला बौद्धिक प्रमुख पूनम बैरागी ने कहा कि जिले में प्रति रविवार सरस्वती शिशु मंदिर छावनी में इनकी नियमित शाखाएं लगती है। महिलाएं निरोगी व फिट रहे, इस हेतु नियमित व्यायाम हमारी शिविर दिनचर्या का हिस्सा है।