आगर मालवा | जिला अस्पताल में शनिवार को भर्ती कराए गए अज्ञात व्यक्ति की एम्बुलेंस से उज्जैन ले जाने के दौरान मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय इस व्यक्ति की तबीयत खराब होने पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने अस्पताल में भर्ती कराया था। जब इसकी हालत बिगड़ने लगी, तो चिकित्सक ने इसे 108 एम्बुलेंस से उज्जैन रैफर कर दिया। रास्ते में ही इस व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मामले की जांच कर रहे प्रधान आरक्षक बलराम जाट ने बताया कि व्यक्ति कौन था, कहां का रहने वाला था और किस स्थान से इसे लाया गया था, इसका पता लगाने के साथ ही इसके परिजन के बारे में जानकारी लेकर उन्हे सूचना दी जाएगी।