पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महासभा आज मनाएगी आंबेडकर जयंती

महासभा आज मनाएगी आंबेडकर जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगर मालवा | राष्ट्रीय सर्व मेघवंशी महासभा (इंडिया) बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती एवं राष्ट्रीय महा अधिवेशन का आयोजन आज रविवार को पुरानी कृषि उपज मंडी में करेंगी। इस अवसर पर समाजजनों द्वारा पुरानी कृषि उपज मंडी से चल समारोह भी निकाला जाएगा, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ कार्यक्रम स्थल पर आकर संपन्न होगा। महाअधिवेशन में देश व प्रदेश के अजा-अजजा अन्य पिछड़ा वर्ग सामाजिक संगठन तथा बाबा साहेब के अनुयायी भाग लेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल डेनवाल मौजूद रहेंगे। जानकारी महासभा के मांगीलाल जांगड़े ने दी।

खबरें और भी हैं...