आगर की संध्या सोनी ने बाजी मारी
आगर की संध्या सोनी ने बाजी मारी
आगर मालवा। गत दिनों इंदौर में आयोजित नेशनल वेस्टर्न ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता में आगर की मेकअप आर्टिस्ट संध्या सोनी ने चौथा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सोनी ने मार्गदर्शिका के रूप में आशा का मेकअप किया। अहमदाबाद की मेकअप आर्टिस्ट उर्वशी दवे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें चेहरे के अनुसार स्कीन टोन सेट करना चाहिए। प्रतियोगिता में इंदौर शहर के अलावा उज्जैन, देवास, रतलाम, खरगोन की 50 से अधिक मेकअप आर्टिस्ट ने भाग लिया। आयोजन से जुड़े उमेश पुरोहित और जगदीश राजपूत ने बताया प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग शहरों से ऑडिशन लिए गए थे।