पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्यक्रम संपन्न, पूज्यश्री एवं साध्वी मंडल ने किया विहार

कार्यक्रम संपन्न, पूज्यश्री एवं साध्वी मंडल ने किया विहार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | आगर मालवा

दीक्षित हुए साध्वी विरागरसा श्री जी म.सा. के 500 आयंबिल के पूर्णाहुति प्रसंग पर आयोजित पांच दिवसीय पंचान्हिका महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार रात अतंरराष्ट्रीय गायक जिनके युट्यूब 4.5 करोड़ फालोअर्स है, ऐसे विक्की डी पारख का रिश्तों की डोर संगीतमय पारिवारिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसे समाजजनों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में जिले के अलावा अन्य स्थानों व प्रदेश से भी लोग शामिल हुए। शनिवार को पूज्यश्री एवं साध्वी मंडल ने तनोड़िया की ओर हो गया। जानकारी देते हुए समाज के अशोक नाहर ने बताया इमली गली जैन उपाश्रय से मुनि आगमर|सागर जी म.सा., मुनि प्रशमर|सागर जी म.सा. एवं प्रवचन प्रभावक मुनि वज्रर|सागर जी एवं साध्वीवर्या गुणज्ञाश्री जी म.सा., सुरेखाश्री जी म.सा. कल्पद्रुमा श्री जी मसा, चारित्ररसा श्री जी मसा, विरागरसा श्री जी मसा,नवपूर्वरसाश्री जी मसा, प्रियमरसा श्री जी म.सा., श्रीयमरसा श्री जी मसा आदि ठाणा का समाजजनों के साथ विभिन्न मार्गों से होते हुए बड़ौद रोड स्थित विनायक सिटी में तपस्वी साध्वी श्री का पारणे के लिए ले जाया गया। जहां गौतमकुमार प्रेमचंद जैन पटमागली वालों ने अपने स्व निवास पर तपस्वी साध्वी श्री के पगलिए करवा कर पारणा करवाने लाभ लिया और समाजजनों को नवकारसी करवाई। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष सुरेंद्र मारु ने समाजजनों सहित साधु, साध्वी मंडल का समाज की ओर आभार माना और समाज की किसी प्रकार की कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमायाचना की। इनका रात्रि विश्राम ग्राम पालखेड़ी में होगा।

पांच दिवसीय पंचान्हिका महोत्सव के अंतर्गत हुए कई कार्यक्रम

संगीत मय प्रस्तुति देते विक्की डी पारख

संबोधित करते श्रीसंघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मारू।

खबरें और भी हैं...